गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दारोगा के साथ की मारपीट, मोबाइल लूटकर फरार हुए
गाजियाबाद के मोदीनगर में बदमाशों ने दरोगा का मोबाइल लूट लिया। विरोध पर मारपीट करके घायल कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एसीपी मोदीनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि भोजपुर थाने में तैनात दरोगा शीलचंद थाने परिसर में ही रहते हैं। वह गांव भोजपुर के हल्का प्रभारी है।