गाज़ियाबाद: थाना निवाड़ी पुलिस टीम ने अवैध धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने वाले 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना निवाड़ी पुलिस ने अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने वाले 38 वर्षीय उमेश नाम के 1 शातिर अभियुक्त को निवाडी क्षेत्र से बुधवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किया। बीते 21 दिसंबर को वादी की ओर से तहरीर देते हुए बताया गया था कि ओमप्रकाश कॉलोनी निवाडी के एक घर में कुछ लोग प्रलोभन देकर अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराकर माहौल खराब करने का कार्य कर रहे हैं।