गाज़ियाबाद: आयोग के अध्यक्ष बताकर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा मांगने वाले अभियुक्त को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
आयोग का अध्यक्ष बताकर प्रदेश के अलग अलग जिलों का भ्रमण कार्यक्रम बताते हुए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर से एस्कॉर्ट, यातायात, सुरक्षा आदि की व्यवस्था कराने की मांग करने वाले अनस मलिक नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस व थाना कविनगर पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब 4 बजे थाना कविनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।