गाजियाबाद के लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा पुलिस अधिकारियों पर नहीं है भरोसा, उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत सीएम योगी से करेंगे। बता दें कि विधायक मुस्लिम परिवार के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार की शिकायत पर एसीपी कार्यालय पहुंचे थे।