गाज़ियाबाद: थाना कौशांबी क्षेत्र स्थित मेट्रो स्टेशन के पास युवती का शव मिला, ACP ने कहा- जांच के लिए पुलिस ने 5 टीमों का किया गठन
बुधवार सुबह थाना कौशांबी क्षेत्र स्थित चौकी वैशाली अंतर्गत पड़ने वाले मेट्रो स्टेशन से लगे हुए नगर निगम के पार्क में एक युवती का शव बुधवार सुबह करीब 8 बजे बरामद हुआ था। इस मामले पर एसीपी इंदिरापुरम ने बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तत्काल सूचना पर जब थाना कौशांबी पुलिस पहुंचती है तो यह पाती है कि युवती के शरीर पर जहीर चोट के निशान है।