पैलानी: जसपुरा में पुराने बस स्टैंड के पास जर्जर सड़क से नागरिकों को हो रही बड़ी परेशानी, की मरम्मत की मांग
Pailani, Banda | Feb 1, 2026 बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जसपुरा में पुराने बस स्टैंड के पास जर्जर सड़क से नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है। और इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो वाहनों का आवागमन होता है। लेकिन सड़क पर बने गहरे गढढे के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर नागरिकों ने मरम्मत की मांग की है।