गोरखपुर: सिधारीपुर में बिजली का खंबा लगाते समय पेयजल की पाइपलाइन फटी, 200 घरों में जलापूर्ति ठप
बिजली विभाग के लापरवाही का खामियां जहां सिधारीपुर की जनता भुगत रही है। बिजली का खंबा लगाते समय पेयजल के पाइपलाइन फटने से 200 घरों की जल आपूर्ति ठप हो गई, जो थोड़ा बहुत पानी पहुंच रहा था वह भी दूषित पानी था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जलकल के अधिकारियों से किया लेकिन अभी तक क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक नहीं किया गया है।