गोरखपुर: गोरखनाथ थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बीती देर रात पुलिस ने ऑपरेशन एंटी चियर्स चलाकर 23 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई
ऑपरेशन एंटी चियर्स के तहत गोरखनाथ पुलिस ने खुले में शराब पी रहे लोगों के खिलाफ धर पकड़ की कार्रवाई किया। ऑपरेशन के तहत की गई कार्रवाई में 23 लोग खुले में शराब पीते हुए पकड़े गए। पकड़े गए लोगों के खिलाफ धारा 34 के तहत चालान की कार्रवाई की गई। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई सुनिश्चित की है