गोरखपुर: शिवपुरी शहबाजगंज निवासी वैज्ञानिक रामचेत चौधरी को राष्ट्रपति ने दिल्ली में पद्मश्री अवार्ड से हुए सम्मानित
काला नमक चावल के लिए किए गए विशेष अनुसंधान के मद्देनज़र राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में वैज्ञानिक डॉक्टर रामचेत चौधरी को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। रामचेत चौधरी ने काला नमक चावल की उन्नत खेती में विशेष योगदान दिया। जिसके कारण आज काला नमक की खेती फल-फूल रही है।