गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, गुरुओं की समाधि पर किया पूजा अर्चना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में आज शाम में पहुंचे और अपने गुरुओं की समाधि पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। मंदिर में आए हुए कुछ गणमान्य व्यक्तियों से भी मुख्यमंत्री ने मुलाकात किया। मुख्यमंत्री कल विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।