कैराना: चोरी सहित तीन अलग-अलग मामलों में कैराना स्थित कोर्ट ने तीन दोषियों को सुनाई सजा, एसपी ने दी जानकारी
Kairana, Shamli | Aug 29, 2024 एसपी रामसेवक गौतम ने बताया है कि जिले के दो थानों से संबंधित चोरी सहित तीन अलग-अलग मुकदमे कैराना स्थित कोर्ट में विचाराधीन चल रहे थे। गुरुवार को कोर्ट ने तीनों मामलों में फैसला सुनाया है और तीन दोषियों को दोषी मानते हुए उन्हें सजा सुनाई है। दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया गया है।