कैराना: ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में कैराना कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 29, 2024 एक दिन पूर्व कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई के जंगल में नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी समीर पुत्र सलीम का शव पड़ा मिला था। मृतक के चाचा ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना में गुरुवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है, जिनकी निशानदेही पर मृतक की ई- रिक्शा भी बरामद की।