कैराना: दरबारखुर्द सुंदरनगर में सड़क नहीं बनने से परेशान लोगों ने एसडीएम को पत्र देकर की समस्या के समाधान की मांग
Kairana, Shamli | Aug 28, 2024 बुधवार को नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द सुंदरनगर के लोगों ने एसडीएम को पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि पिछले 14 साल से उनके मोहल्ले की सड़कों का निर्माण नहीं कराया गया है। सड़क न बनने के कारण बरसात के दिनो में गलियां जलमग्न हो जाती है, जिस कारण डेंगू, मलेरिया सहित संक्रमित बीमारियां फैलने की संभावना रहती है। उन्होंने सड़क निर्माण कराने की मांग की है।