कैराना: मोहल्ला पीरजादगान से ईको गाड़ी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, ईको गाड़ी बरामद
Kairana, Shamli | Aug 28, 2024 गत 23 अगस्त को कैराना नगर के मोहल्ला पीरजादगान निवासी सैयद मोहम्मद उर्फ बुंदन ने कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया था कि उसके मकान के निकट खड़ी ईको गाड़ी को अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस घटना में बुधवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चुराई गई ईको गाड़ी बरामद कर ली गई है।