कैराना: कांधला में अवैध क्लीनिक के संचालक के खिलाफ नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ ने दर्ज कराया मुकदमा
Kairana, Shamli | Aug 29, 2024 नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने कांधला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि आईजीआरएस पर शिकायत के आधार पर उनके द्वारा कांधला में मयूर मार्केट में स्थित लाइफ केयर क्लीनिक पर छापेमारी की गई। नोडल अधिकारी ने बताया कि संचालक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और उक्त क्लीनिक का संचालन अवैध रूप से होता मिला है। क्लीनिक संचालक सादिक को नामजद कराया है।