जमुई: साइकिल पर बैठकर जमुई में घूमते दिखे सहरसा विधायक ई. आईपी गुप्ता, चाय का भी लिया चुस्की, मोदी पर साधा निशाना
Jamui, Jamui | May 21, 2026 इंडियन इनक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक ई. आईपी गुप्ता गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे तक अपने साथी पार्टी के जिलाध्यक्ष शंभु कुमार के साइकिल पर जमुई बाजार का भ्रमण करते दिखे। इस दौरान विधायक ने सर्वप्रथम दातुन खरीदा और चाय की भी चुस्की ली। वहीं पेट्रोल और मंहगाई को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को भी घेरा और जमकर हमला किया।