बलरामपुर: डीएम ने निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण
मंगलवार 3 बजे डीएम विपिन कुमार जैन द्वारा निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया,उन्होंने परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य को और अधिक तेजी लाने को कहा।