बलरामपुर: एमएलके महाविद्यालय में मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का डीएम ने विधिवत शुभारंभ किया, युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की
जनपद में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत जनपद की आलेख्य मतदाता सूची का विधिवत प्रकाशन किया गया और इसे सभी मतदेय स्थलों पर आम नागरिकों के अवलोकन हेतु उपलब्ध कराया गया।