बलरामपुर: जिले में संविदा विद्युत कर्मियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन, अधीक्षण अभियंता को सौंपा 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
बलरामपुर में विद्युत संविदा मजदूर संगठन, उत्तर प्रदेश की बलरामपुर इकाई ने अपनी लंबित मांगों और संविदा कर्मियों के शोषण के खिलाफ मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 06 जनवरी 2026 को अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल देवीपाटन, बलरामपुर के कार्यालय पर एक दिवसीय आंदोलन आयोजित किया गया।