जांजगीर: न्यूको सीमेंट प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हल्लाबोल, 21 जुलाई से आंदोलन का ऐलान, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज गुरुवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के आरसमेटा स्थित न्यूको सीमेंट प्लांट के खिलाफ चार ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने प्लांट प्रबंधन पर सीएसआर कार्य नहीं करने, ब्लास्टिंग से मकानों को नुकसान पहुंचाने और मेडिकल सुविधा बंद करने का आरोप लगाया है। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 जुलाई।