रॉबर्ट्सगंज: पन्नूगंज और रायपुर थाना क्षेत्रों में चलाया गया बाल श्रम उन्मूलन अभियान, 5 बाल श्रमिकों को करवाया गया मुक्त
पन्नूगंज और रायपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 3 बजे श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त टीम द्वारा बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। इस दौरान बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत पांच नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया।संयुक्त टीम द्वारा थाना पन्नूगंज व रायपुर अन्तर्गत अभियान चलाया गया।