झांसी: झांसी मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने खजुराहो रेलवे स्टेशन का किया व्यापक निरीक्षण
Jhansi, Jhansi | Mar 2, 2025 झाँसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने रविवार को खजुराहो रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, परिचालन व्यवस्था, टिकटिंग सिस्टम एवं चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्टेशन पर मौजूद विभिन्न संरचनाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।