झांसी: बीएचईएल गेट के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत व उसका देवर हुआ घायल
Jhansi, Jhansi | Mar 2, 2025 बीएचईएल गेट के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर महिला की मौत,देवर घायल,झांसी में हुआ पोस्टमार्टम दरअसल झांसी में एक्सीडेंट में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका देवर घायल है। वे बैंक का पेपर देने के लिए बाइक से झांसी जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। महिला की इलाज के दोरान मौत हो गई, जबकि देवर को ग्वालियर रेफर किया गया