झांसी: रमजान महीने में मस्जिदों में बजने वाले लाउडस्पीकर को लेकर झांसी में केबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने दिया बयान
Jhansi, Jhansi | Mar 2, 2025 निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद रविवार को झांसी पहुंचे। उन्होंने रमजान महीने में मस्जिदों में बजने वाले लाउडस्पीकर को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री निषाद ने कहा कि जब भगवान और अल्लाह कण कण में हैं तो उन्हें माइक लगाकर सुनाने की क्या जरूरत है। तेज आवाज से बच्चों की पढ़ाई डिस्टर्ब होती है। अब घड़ी और अलार्म का दौर है।