नगर निगम ने दशाश्वमेध और भेलूपुर जोन में बड़े गृहकर बकायेदारों के खिलाफ कुर्की अभियान चलाया
Sadar, Varanasi | Dec 24, 2024 नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर नगर निगम द्वारा बड़े गृहकर बकायेदारों पर सख्ती की जा रही है। संयुक्त नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार आनंद के नेतृत्व में मंगलवार को दशाश्वमेध जोन के अन्तर्गत कुल पॉच बड़े गृहकर बकायेदारों के भवनों पर बड़ी कार्यवाही की गयी।