महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर BHU में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन होगा
Sadar, Varanasi | Dec 24, 2024 वाराणसी। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर मालवीय भवन में होने वाली मालवीय पुष्प प्रदर्शनी। इस वर्ष बाबा विश्वनाथ और कुंभ को समर्पित होगी। पिछला आयोजन अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर आधारित था, लेकिन इस बार 25 से 27 दिसंबर तक होने वाले आयोजन में फूलों से भव्य श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर बनाएंगे और विहंगम कुंभनगरी भी सजाएंगे।