कोईलवर: कुल्हड़िया भवारी के पास किशोर को गोली मारने का आरोप, पुलिस को मामला संदिग्ध लगा
कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया भवारी के समीप एक किशोर को गोली मारने का आरोप सामने आया है। घायल किशोर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल आरा भेज दिया गया। सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह ने मंगलवार की सुबह 10:30 बजे बताया की पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है कई पहलुओं से घटना की जांच की जा रही है।