खंडवा: खंडवा पुलिस ने 'ऑपरेशन खोज' में 1996 के मारपीट केस के 30 साल पुराने वारंटी को किया गिरफ्तार
खंडवा पुलिस ने फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन खोज” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना मोघट रोड पुलिस ने दो स्थायी वारंट तामील किए हैं। इनमें वर्ष 1996 के मारपीट के मामले में करीब 30 साल से फरार चल रहा एक ईनामी स्थायी वारंटी भी शामिल है।