बौंसी: मंदार के पापहरनी सरोवर के पास अवैध अतिक्रमण हटाया गया
Bausi, Banka | Jan 5, 2025 एडीएम अजीत कुमार के निर्देश पर मंदार स्थित पापहरनी सरोवर समीप दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध रूप से अतिक्रमण को रविवार करीब 2:00 बजे हटाया गया। बीडीओ अमित कुमार, सीओ कुमार रवि, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी नेहा रानी की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को हटाया गया। वहीं अतिक्रमण हटाने में बौसी पुलिस के अलावा बाराहाट एवं पंजवारा पुलिस की भी मदद ली गई।