बौंसी: बढौना गांव में भारत फाइनेंस लिमिटेड के फर्जी अधिकारी बनकर युवक ने की अवैध वसूली, गिरफ्तार
Bausi, Banka | Jan 5, 2025 बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के बढौना गांव में भारत फाइनेंस लिमिटेड कंपनी का फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से अवैध राशि वसूल करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार करीब 3:00 बजे गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान भागलपुर जिला निवासी अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। कंपनी के मैनेजर मनोज कुमार के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है।