बौंसी: संगठन को मजबूत करने के लिए बाराहाट में इंटक पदाधिकारियों की बैठक
Bausi, Banka | Jan 3, 2025 राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटेक की बैठक शुक्रवार करीब 2 बजे जिला श्रमिक केंद्र इंटेक कार्यालय बाराहाट में जिला इंटेक अध्यक्ष विनय कुमार कापरी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी। इस बैठक में संगठन की मजबूती पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही साथ बौंसी मेला में इंटेक का शिविर लगाए जाने पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई।