बालाघाट: गर्रा-लालबर्रा रोड पर कार-बाइक की टक्कर, दो घायल, चालक फरार
कोतवाली थाना क्षेत्र के गर्रा-लालबर्रा मार्ग पर गुरुवार रात तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। डायल-112 की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी था।