डिंडौरी: कलेक्टर ने संविधान दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई
डिंडौरी कलेक्टर सभाकक्ष में संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने समस्त अधिकारी कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा समानता न्याय और कर्तव्य पालन को लेकर शपथ दिलाई । दरअसल बुधवार सुबह 11:30 कलेक्टर ने समस्त विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को संविधान दिवस पर राष्ट्र की एकता अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को लेकर शपथ दिलाई ।