डिंडौरी: आरएसएस के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने पर युवक के खिलाफ नारेबाजी, शिकायत दर्ज
डिंडौरी में आरएसएस को लेकर विवादित पोस्ट करने पर एक धर्म विशेष के युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस पहुंचकर युवाओं ने बुधवार सुबह 11:30 जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया । जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया में आरएसएस के खिलाफ युवक ने विवादित पोस्ट की जिसको लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया आरएसएस के सदस्य और युवाओं ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर प्रदर्शन किया ।