डिंडौरी: नगर पंचायत कार्यालय के पास राहगीर को बचाने में मोटरसाइकिल अनियंत्रित, युवक घायल
डिंडोरी नगर पंचायत कार्यालय के सामने मोटरसाइकिल के सामने अचानक राहगीर आ गया जिसे बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और हादसे में युवक घायल हो गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 10:00 बजे मोटरसाइकिल चालक लेबर चौक जा रहा था उसी दौरान मोटरसाइकिल के सामने वृद्ध आ गया और मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई ।