डिंडौरी: आना खेड़ा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमि पूजन, शहपुरा विधायक ने पंचायत भवन का किया लोकार्पण
डिंडौरी जिले के आना खेड़ा गांव में शाहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का भूमि पूजन और पंचायत भवन का लोकार्पण बुधवार सुबह 10:00 बजे किया। दरअसल ग्रामीणो ने शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का जोरदार स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।