मोतिहारी: राजद जिला कार्यालय मोतिहारी में मोतिहारी सदर प्रखंड के पंचायत अध्यक्षों के लिए सम्मान समारोह सह समीक्षा बैठक आयोजित
राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय मोतिहारी में राजद के जिलाध्यक्ष सह कल्याणपुर विधायक मनोज कुमार यादव के निर्देश पर मोतिहारी सदर प्रखंड के पंचायत अध्यक्ष के लिए सम्मान समारोह सह समीक्षा बैठक आयोजित हुआ. इस सम्मान समारोह में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव व नेता प्रतिपक्ष के द्वारा उपहार स्वरूप भेजी गई दीवाल घड़ी का वितरण किया गया.