मोतिहारी: कोर्ट स्टेशन मोतिहारी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी,हायर सेंटर किया गया रेफर
मोतिहारी कोर्ट स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी युवक आदापुर थाना क्षेत्र के कनुनिया गांव निवासी गोपीचंद्र शर्मा बताया गया है। जख्मी को 112 की टीम ने सदर अस्पताल पहुंचाया,जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।