सदर: प्रयागराज में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद
Sadar, Allahabad | Sep 30, 2026
वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए दारागंज पुलिस और सर्विलांस सेल (नगर) की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर-थाना वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सर्विलांस टीम और दारागंज पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना पर गिरफ्तारी की गई।