मुंगावली: कुरवांसा की आदिवासी बस्ती में जनसमस्या निवारण शिविर, विधायक ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुरवांसा की आदिवासी बस्ती में बुधवार को दोपहर लगभग दो बजे जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से वंचित हितग्राहियों के मुद्दों पर गंभीरता दिखाई।