चास: बोकारो राम मंदिर मोड़ गोलीकांड का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता रूपेश कुमार फुसरो से गिरफ्तार
Chas, Bokaro | May 19, 2026 बोकारो जिले के बीएससी सिटी थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर मोड़ पर हुई गोलीकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आज मंगलवार समय लगभग साढ़े 11 बजे सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि 17 मई की रात जयराम प्रसाद को चाय दुकान के पास गोली मारी गई थी। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।