पटना ग्रामीण: दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, तेजस्वी यादव की राजनीतिक यात्रा समाप्त हो गई
दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी की यात्रा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की राजनीतिक यात्रा समाप्त हो गई है। तेजस्वी ने अपने उपमुख्यमंत्री के कार्यकाल में 6 विभाग अपने पास रखकर जनता के पैसों को लूटने का काम किया है, इसलिए उनके यात्रा करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।