पटना ग्रामीण: बाईपास थाना इलाके में शिक्षक की बाइक ले गए चोर, सीटीटीवी फुटेज में घटना कैद
बाईपास थाना इलाके के सविता सदन टीचर कॉलोनी में एक डीएसपी के घर के आगे लगी बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक दिख रहा है। इसकी लिखित शिकायत की गई है। पीड़ित शिक्षक सुधीर कुमार चौधरी ने बताया कि मारवाड़ी हाई स्कूल पटना सिटी में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग के डीएसपी रवि रुद्र के घर में किराए पर रहते हैं। घटना 6 अगस्त की ही है।