ग्वालियर गिर्द: 30 हजार आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन पर, काली पट्टी बांधकर कर रहे विरोध
मध्यप्रदेश के करीब 30 हजार आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी मंगलवार दोपहर 12 बजे से प्रदेशव्यापी आंदोलन पर उतर आए हैं। ग्वालियर सहित सभी जिलों में कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करते हुए विरोध जता रहे हैं और चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को हड़ताल में बदला जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।