सीमलवाड़ा: करावाड़ा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 5 ट्रॉली सूखा चारा जलकर राख
सीमलवाड़ा के करावाड़ा गांव में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में पशुपालक शिवलाल जीवण पाटीदार का लगभग 5 ट्रॉली सूखा चारा जल गया, जिससे परिवार के पशुओं के चारे का संकट गहरा गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।