प्रतापगढ़: देहात कोतवाली के कटरा मेदनीगंज में दबंग पड़ोसी कर रहे आबादी की जमीन पर कब्जा, एसपी से की गुहार
देहात कोतवाली के कटरा मेदनीगंज निवासिनी प्रीति गौतम ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि उनकी आबादी की जमीन पर विपक्ष के रहने वाले राकेश कुमार अपने परिवार वालों के साथ जबरन निर्माण कर रहे हैं। मामले की शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।