कौंच: कोंच में काम के लिए घर से निकला बुजुर्ग लापता, बेटे ने एसडीएम से खोज की गुहार लगाई
Konch, Jalaun | Sep 10, 2026 कोंच के गांधी नगर निवासी अरुण कुमार रजक ने गुरुवार सुबह 11 बजे एसडीएम अभिनव कुमार को शिकायती पत्र देकर अपने पिता मंगल सिंह की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराने और उनकी तलाश कराने की मांग की है। मंगल सिंह 5 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे जरूरी काम से घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकि कोई पता नही चल सका है।