शासन की योजनाओं से लाभांवित हो रहे आमजन - विनोद कछवाहा
नगर पालिका में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर
नगर पालिका परिषद मंडला के टाउनहॉल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया।
श्री कछवाहा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार लगातार आमजन के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से प्रत्येक शुक्रवार को प्रशासनिक अमला आपके बीच पहुंचकर योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग कर रहा है। शासन की योजनाओं से आज आमजन लाभांवित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। शहर में सड़कों का चौड़ीकरण, मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण जैसे विकास कार्य प्रगति पर हैं। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर का नगरीय क्षेत्र से बाहर स्थानांतरण, बस स्टैंड एवं मछली बाजार को शहर से बाहर शिफ्ट करने सहित अनेक प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। हम नगर के विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
विभागीय समीक्षा और समाधान ऑनलाइन
जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगरपालिका टाउनहॉल में जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय योजनाओं के लक्ष्यों और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके पश्चात समाधान ऑनलाइन में चिन्हित शिकायतों की शिकायतवार विस्तृत समीक्षा की गई और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम मंडला श्री शैलेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
General Administration Department, MP
3 views | Mandla, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026