बालोद: शासकीय ITI बालोद में रजत जयंती समारोह: जिला स्तरीय रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी कला
Balod, Balod | Nov 27, 2025 रजत जयंती समारोह 2025 के तहत संचनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय आईटीआई बालोद में किया गया। बालोद नोडल के सभी 8 आईटीआई संस्थानों ने इसमें भाग लिया। संस्था प्रमुख शैलेश कुमार थॉमस के मार्गदर्शन में नोडल प्रभारी एल.के. सिंह और टीम ने कार्यक्रम संचालित किया।