कोईलवर: कायमनगर अंडरपास के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
गिधा थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के कायमनगर अंडरपास के समीप की गई। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार दोपहर2:00 बजे जेल भेज दिया।